मैं "लेखक :- अनिल कुमार सहनी" , एक इंजनीरिंग स्नातक हूँ । मुझे लेखनी से अगाध प्रेम है । मेरा प्रथम रचना " हैवानियत का अंत " एक नाटक है" । जिसका मंचन बहुत जगहों पर हुआ और सफल रहा है । वह रचना ग्रामीण जीवन के कहानी पर आधारित है , गाँव में हो रहे अन्याय को ख़त्म करने का एक पुकार है ।
मेरा का जन्म २६/११/१९८२ ग्राम शेखा टोला -पोस्ट एकम्बा जिला बेगुसराय में हुआ । गाँव से स्कूल खत्म करने के बाद, पटना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई किये, फिर बी ई टी सिंदरी से उत्पदान इंजीनीरिंग की पढ़ाई २००७ में समाप्त किये । लिखने के प्रति रुझान होने के चलते हमेशा लेखनी से जुड़े रहे ,और दूसरी रचना एक कविता संग्रह " जीवन रस " आप सबों के लिए अर्पित किये । अभी आपके सामने एक उपन्यास "वैशाख की धूप" अर्पण कर रहा हूँ , उम्मीद है आप सभी पाठक गण इसे पढ़ेंगे और पसंद करेंगे। साथ ही साथ कहानी संग्रह "जीवन दर्पण" और लघु नाटक संग्रह-"स्याही का सागर" प्रकाशित किया हूँ। मेरी आगामी उपन्यास " सीरियल बम ब्लास्ट " और कोमेडी फिल्म स्क्रीपट संग्रह जल्द ही आप सबके सामने अर्पित किया जायेगा ।
मेरा सादर निवेदन है, कि आप हमारी पुस्तकों को ज्यादा से ज्यादा पढ़े औऱ अपना प्यार औऱ आर्शीवाद बनाये रखे।
धन्यवाद
सादर नमन ।
अनिल कुमार सहनी