एहसास - Softcover

Sharma, Prachi

 
9798898657550: एहसास

Synopsis

"एहसास" केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि अनुभवों, भावनाओं और दृष्टिकोणों का अनमोल खज़ाना है। इस पुस्तक में 21 हिंदी कविताएँ संकलित हैं, जो हमारे रोज़मर्रा के जीवन में महसूस होने वाली संवेदनाओं को छूती हैं। इसमें ऐसी रचनाएँ भी हैं जो समाज और इंसान की सच्चाइयों को बेबाकी से उजागर करती हैं। यह पुस्तक पाठक और लेखक के बीच एक सच्चा, सरल और गहन संवाद है। कविताओं में छिपे प्रश्न पाठकों को आत्ममंथन करने और उन पहलुओं पर सोचने को प्रेरित करेंगे, जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं।

"synopsis" may belong to another edition of this title.

About the Author

प्राची शर्मा कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्यरत हैं और मात्र 12 वर्ष की आयु से कविताएँ लिख रही हैं। लेखन उनके लिए केवल अभिव्यक्ति नहीं बल्कि एक साधना है। "एहसास" उनका पहला हिंदी कविता-संग्रह है, जिसमें 21 कविताएँ संकलित हैं। वे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में लिखती हैं तथा उनकी कविताएँ जीवन, रिश्तों और भावनाओं की गहराई को सहजता से अभिव्यक्त करती हैं। खाली समय में उन्हें पेंटिंग करने और साहित्य पढ़ने का शौक है।

"About this title" may belong to another edition of this title.