Items related to Poetry collection 164 (Edition1)

9789375276906: Poetry collection 164 (Edition1)

Synopsis

शायरी केवल शब्दों को कागज़ पर उतारना नहीं, बल्कि उन जज़्बातों का इज़हार है जो अक्सर खामोशी में कहीं खो जाते हैं। हर इंसान के भीतर अहसासों का एक समंदर होता है जो कभी शांत होता है, तो कभी उफान पर। मेरी यह किताब, "ख्वाबों का सफर" उन्हीं अहसासों को कागज़ पर उतारने की एक छोटी सी कोशिश है।

"synopsis" may belong to another edition of this title.

About the Author

अतुल त्यागी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के गाँव नंदपुर बीटा के निवासी हैं और वर्तमान में मेरठ में रह रहे हैं I ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अतुल त्यागी की प्रारम्भिक शिक्षा अपने गाँव से शुरू होकर सतुपुरा विद्यालय एवं उच्च शिक्षा अमरोहा से पूर्ण हुई I अपने करियर की शुरुआत इन्होंने भारतीय नौसेना में वर्ष 2002 से शुरू की I वर्ष 2017 में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक में अपना सफर प्रारंभ किया I अतुल त्यागी को बचपन से ही साहित्य से गहरा लगाव है। अपने आसपास की घटनाओं और अनुभूतियों को शब्दों में पिरोना इनका शौक है। यह काव्य-संग्रह इनके लेखन सफ़र की एक अहम शुरुआत है ।

"About this title" may belong to another edition of this title.